योगी आदित्यनाथ महाराज हेलीकॉप्टर से उतरे छोटी काशी मल्लावां कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज 23 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 29 अप्रैल के कार्यक्रम में लखनऊ से चलकर गंगा एक्सप्रेसवे राघोपुर कन्नौज मार्ग पर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर 29 तारीख के कार्यक्रम की समीक्षा की गंगा एक्सप्रेसवे पहुंचकर छोटी काशी मल्लावा में उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री प्रभारी हरदोई साथ में स्थानीय विधायक आशीष सिंह आशु 159 विधानसभा बिलग्राम मल्लावां जिलाधिकारी हरदोई अनुनय झा एसपी अशोक कुमार मीणा मौजूद रहे उप जिला अधिकारी बिलग्राम क्षेत्र अधिकारी बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय मल्लावां सहित जनपद के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर योगी आदित्यनाथ महाराज जी का न जाना जनता में मायूसी का माहौल दिखा वही मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ला ने मंदिर पर महाराज जी का न पहुंचने का कारण बताया उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के जो जनप्रतिनिधि हैं उन्होंने महाराज जी को पूर्ण रूप से मंदिर के बारे में जानकारी नहीं दी नहीं तो महाराज जी मंदिर अवश्य आते लोगों में मायूसी देखने को मिली मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवल महेश्वरी ने भी आरोप लगाया कि हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर की विशेषताएं बताने में चूक की है नहीं तो महाराज जी मंदिर परिसर बाबा सुनासीर नाथ के दर्शन अवश्य करने आते हैं।

