Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी

दिनांक 30 अप्रैल 2026


 ** जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण


 ** निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेख संधारण पर दिए निर्देश

झांसी। आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने तहसील सदर मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, अभिलेख संधारण और निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास रजिस्टर, ईवीएम लॉग-बुक और अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम का भी जायजा लिया। उन्होंने 24x7 निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक-चौबंद रहनी चाहिए और कैमरों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

   इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने तहसील का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के साथ ही उन्होंने पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने दोहराया कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

     निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी,उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सदर गोपेश तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe