Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। नोटो पर पंजीकरण कराकर प्रबुद्ध नागरिक देहदान कर बने इस पुनीत कार्य का हिस्सा

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 07 अप्रैल 2026


*देहदान से बड़ा कोई दान नहीं: मण्डलायुक्त*


*नोटो पर पंजीकरण कराकर प्रबुद्ध नागरिक देहदान कर बने इस पुनीत कार्य का हिस्सा*


*एड0 राम प्रकाश अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल ने लिया देहदान का संकल्प*


*मण्डलायुक्त एवं बार संघ अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त कर किया सम्मानित*

झांसी: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य में श्री राम प्रकाश अग्रवाल (एडवोकेट) पुत्र श्री कालिका प्रसाद अग्रवाल, 24 रानी महल, झांसी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल (एडवोकेट) द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सा महाविद्यालय झांसी के शरीर रचना (एनाटाॅमी) विभाग को मरणोपरान्त देहदान दिये जाने के सम्बन्ध में इनका सम्मान समारोह एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय स्थित बार संघ सभागार में किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सहित उपस्थित बार संघ के अधिवक्तागणों द्वारा देहदान करने वाले एड0 राम प्रकाश अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

         सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय इतिहास में अनेक दानी हुए, किन्तु मानव कल्याण के लिए अपनी अस्थियों का दान करने वाले मात्र महर्षि दधीचि ही रहंे। देवताओं मुख से यह जानकर कि मात्र दधीचि की अस्थियों से निर्मित वज्र द्वारा ही असुरों का संहार किया जा सकता है, महर्षि दधीचि ने अपना शरीर त्यागकर अस्थियों का दान किया था। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर के अंग सबसे अधिक मूल्यवान कार्बनिक पदार्थ हैं। भारत सरकार के स्वस्थ्य मंत्रालय ने एक संस्था का गठन किया है, जिसका नाम नोटो (नेशनल आॅर्गेन आॅफ टिशु ट्रांस्प्लांट आॅर्गेनाईजेशन) हैं। कोई भी व्यक्ति नोटो की वेबसाइट पर सम्पर्क कर अपना पंजीकरण कराकर मरणोपरान्त पारिवारिक सदस्यों के माध्यम से अपने शारीरिक अंग दान कर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बन सकता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए इस संसार में देहदान से बड़ा अन्य कोई दान नहीं है।     

 इस अवसर पर राम प्रकाश अग्रवाल (एडवोकेट) ने अपने विचार साझा करते हुये कहा कि हमारे शास्त्रों में 84 लाख योनियां हैं, जिसमें सर्वाधिक विवेकपूर्ण, सामथ्र्यवान एवं समृद्धशाली योनि ‘‘मनुष्य योनि’’ है। उन्होंने कहा कि देहदान अत्यधिक पुनीत कार्य है, इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने पर मुझे अत्यधिक सौभाग्यशाली होने का अनुभव हो रहा है। समारोह में श्री राम प्रकाश अग्रवाल (एडवोकेट) ने सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए मण्डलायुक्त महोदय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

          कार्यक्रम में देवराज सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष डिवीजनल बार एसोसिएशन झांसी ने कहा कि श्री राम प्रकाश अग्रवाल (एडवोकेट) पुत्र कालिका प्रसाद अग्रवाल, 24 रानी महल, झांसी एवं उनकी धर्मपत्नी मधु अग्रवाल (एडवोकेट) द्वारा दिनांक 20 मार्च 2026 को महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सा महाविद्यालय झांसी के शरीर रचना (एनाटाॅमी) विभाग को देहदान का संकल्प लिया है। श्री राम प्रकाश अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल ने देहदान हेतु लिये गये संकल्प द्वारा इस युग के महर्षि दधीचि के रुप में प्रेरणादायक कार्य से समाज में परोपकार का उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस पुण्य कार्य हेतु हम सभी उनके अत्यन्त आभारी है।

         सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त न्यायिक प्रियंका, डिवीजनल बार संघ एसोसिएशन के महामंत्री एड0 लक्ष्मी प्रसाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड0 राजीव कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एड0 नीरज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष एड0 तेज सिंह जादौन, सहायक सचिव एड0 अशोक कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव एड0 हरनारायण उपाध्याय, आॅडिटर एड0 नूरुद्दीन सिद्दकी सहित कार्यकारी सदस्य एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe