ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली और चिखली तालुकों के पुलिस स्टेशनों में मोबाइल चोरी के दर्ज मामले का आरोपी मोबाइल बेचने निकला ओर पुलिस गिरफ्त में आ गया।
सूरत संभाग के पुलिस महानिरीक्षक और सूरत पुलिस अधीक्षक ने सूरत ग्रामीण पुलिस स्टेशनों में चोरी, लूट, शराब, जुआ, संपत्ति और व्यक्तिगत अपराधों जैसे गंभीर गुनाहोंमें पुलिस हिरासत से फरार भागरहे आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया था।डी,वाय,एस,पी,एच,एल, राठौड़ने कानून व्यवस्थाओं को लेकर दिया निर्देश अनुसार बारडोली टाउन पीआई, वी.ए.सेंगल ओर पीएसआई, ए.डी. सांबड के निर्देशों के अनुसार पुलिस कर्मियों दीपकभाई, जितेंद्रभाई, रमेशभाई और विजयभाई की टीम कस्बे के पुलिस थाना क्षेत्र में गश्तपर थे, तभी निजी सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो शकमंद जैसा बारडोली चांदपीर दरगाह के पास चार-पांच मोबाइल फोन लेकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाशमें घुम रहाहै।
उसने हल्के भूरे रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। सूचना के आधार पर बारडोली टाउन पुलिस चांदपीर दरगाह पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान उसने चिखली कॉलेज और बारडोली कॉलेज से मोबाइल फोन चोरी करने की बात कबूल की। बारडोली टाउन पुलिस स्टेशन और चिखली पुलिस स्टेशन में दर्ज मोबाइल चोरी के पांच मामलों को बारडोली पुलिसने सुलझाने में सफलता मिली आरोपी निखिल रमेशभाई दडवी, निवासी वांसदा रानी फलिया, तहसील, वांसदा, जिला,नवसारी को 88,000 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार करके चोरिका गुनाहमे गिरफ्तार करके कानून कार्रवाई की गई।
प्रतिनिधि...राधा सिंह..बारडोली
