पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण तैयारी पर विधायक आशीष सिंह आशु ने जनता का किया आवाहन।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां छोटी काशी में 29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर तैयारीयों का जायजा लेते क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने टीवी चैनल के माध्यम से क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आवाहन की अपील की है।आपको बताते चलें कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे सबसे लंबी दूरी का गंगा एक्सप्रेसवे जो की 29 अप्रैल के बाद सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों का आवागमन प्रयागराज संगम नगरी से लेकर मेरठ हरिद्वार तक आवागमन संचालित हो रहा है इसी की तैयारी के क्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने समस्त क्षेत्र वासियों एवं जनपद वासियों को से अपील की है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने उपरांत उनके मुखारविंद से उनके द्वारा दिए गए भाषणों को सुने और उन पर विचार करें प्रधानमंत्री ने भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लिया है जो सपना धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है क्षेत्रीय विधायक ने यह भी कहा कि आवागमन के लिए आम जनमानस को बस द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लाया जाएगा उनके भोजन एवं स्वल्पाहार पीने के लिए पानी एवं बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की गई है कहीं पर कोई कमी नहीं है क्षेत्र की जनता ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिए गए भाषण को सुने ।


