बिलग्राम थाना पुलिस ने दो अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
बिलग्राम हरदोई दिनांक 1 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा बिलग्राम थाना पर वादी द्वारा तहरीर दी गई। कि अभियुक्त कप्तान पुत्र बाबूराम व शिवराज पुत्र जगन्नाथ सर्व निवासी गण बसहर पुरवा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा वादी के पुत्र के साथ गलत कार्य किया गया।इस संबंध में थाना बिलग्राम मे मुकदमा अपराध संख्या 146/26 धारा 96 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया। बिलग्राम थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नाम दर्ज अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने में उपनिरीक्षक अक्षय मलिक थाना बिलग्राम कांस्टेबल रिजवान अहमद थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
