भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर बीईओ को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की
संवाददाता _ सतीश कुमार बिजनौर
नहटौर। प्राथमिक विद्यालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर बीईओ को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। समस्या का समाधान न होने पर भाकियू टिकैत ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तला जड़ दिया ओर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने प्राथमिक विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। समस्या को समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी गई थी। 5 दिन का समय भी जाने के बाद समस्याओं का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकट के पदाधिकारी कार्यकर्ता ब्लॉक संशोधन केंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शादी कार्यकर्ताओं ने बीआरसी केंद्र के गेट पर अपना ताला जड़ दिया। किसानों ने गांव जमालपुर मीमला स्थित प्राथमिक विद्यालय में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया, उनका आरोप है कि विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक का कार्यभार कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से एक अन्य शिक्षक को सौंपा गया है। जिसकी जांच की जाए।उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को मिड-डे मील सही तरीके से नहीं मिल रहा है और छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई,
भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांग की कि संबंधित शिक्षक का कार्यभार तत्काल बदला जाए। साथ ही सरकारी विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर अलग-अलग कक्षाएं संचालित करने,शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न लेने तथा निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने, निजी के स्कूलों का कोर्स महंगा होने व एक ही दुकान से कोर्स न खरीदने सहित अन्य मांगो का समाधान की मांग की गई। वार्ता के बाद का समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
बाइट.... ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार
