रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद के तुर्कीपुर में भाजपा नेता साजिद खान,प्रधानी के लिए विकास कार्यों और योजनाओं का दावा कर रहे
फर्रुखाबाद के गांव तुर्कीपुर में युवा भाजपा नेता साजिद खान प्रधानी के दावेदार के रूप में सक्रिय हैं। वे ग्रामीण इलाकों में विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का दावा कर रहे हैं।साजिद खान के अनुसार, उन्होंने महिला पेंशन, 60 साला पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं पर काम किया है। उन्होंने गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने, महिलाओं के लिए कैंप आयोजित करने, तालाबों का सुंदरीकरण कराने और सड़क निर्माण (मुख्य मार्ग से खंभरपुर होते हुए तुर्कीपुर तक) के लिए वार्ता करने का भी दावा किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कब्रिस्तान में लाइट लगवाने, नलों की सफाई और सड़कों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का प्रस्ताव रखा है।
साजिद खान ने कहा कि यदि तुर्कीपुर की जनता उन्हें प्रधान चुनती है तो वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे प्रधान रहें या न रहें, तुर्कीपुर गांव में हमेशा विकास कार्य करवाते रहेंगे।
इसी क्रम में, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता साजिद खान ने मुस्लिम समुदाय के लिए बिना किसी भेदभाव के विकास का दावा किया है। उन्होंने अपनी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं, जिनमें मुस्लिम समुदाय को लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न योजनाएं शामिल हैं।
प्रमुख कार्यों में 1 करोड़ आवास, 2 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन, तीन तलाक से मुक्ति, 5 करोड़ छात्रों को वजीफा और 21 करोड़ मुसलमानों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं। नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों के नाम पर घर पंजीकृत किए गए हैं। मुद्रा योजना के 36�लाभार्थी मुस्लिम समुदाय से हैं, और प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।
अल्पसंख्यक नेता साजिद खान ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
