Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: नेहा गुप्ता बनीं डिप्टी जेलर, यूपी पीसीएस में सफलता से बढ़ाया जिले का मान

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



नेहा गुप्ता बनीं डिप्टी जेलर, यूपी पीसीएस में सफलता से बढ़ाया जिले का मान


- राधानगर की होनहार बेटी ने कठिन परिश्रम से पाई कामयाबी 

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर की मेधावी बेटी नेहा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। राधानगर निवासी प्रमुख व्यवसायी मूलचंद्र गुप्ता की पुत्री नेहा गुप्ता ने अपने अथक परिश्रम और लगन के बल पर प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर का पद प्राप्त किया है।

नेहा गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीपीएस से हाईस्कूल तथा महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है। जैसे ही नेहा की सफलता की खबर जनपद में फैली, बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने भी उनके घर पहुंचकर बेटी की सफलता पर बधाई दी। इसके अलावा अग्रहरि समाज के प्रमुख लोगों में सुमंत गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, शिवकांत अग्रहरि सहित कई गणमान्य नागरिकों ने नेहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेहा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है और युवाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe