Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सुरत शहरकी चौंकानेवाली घटना पति ने की पत्नी की हत्या, छह दिन तक गुमराह करता रहा पति, शव को लकड़ी की पेटी में सीमेंट के नीचे छिपाया

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 



सुरत शहरकी चौंकानेवाली घटना पति ने की पत्नी की हत्या, छह दिन तक गुमराह करता रहा पति, शव को लकड़ी की पेटी में सीमेंट के नीचे छिपाया।

सूरत में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को सीमेंट से भरी लकड़ी की पेटी में छिपा दिया। पिछले एक सप्ताह से लापता हुई पत्नी का शव पति के पुराने घर से बरामद हुआ है, इतना ही नहीं इस हत्याकांड में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पत्नी की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी के पति ने की थी। उसने शव को अपने पुराने घर में छिपा दिया था और पत्नी लापता हो जाने का षडयंत्र रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

कैसे हुआ हत्या का खुलासा

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारे पति ने शब सड़े नहीं ओर दुर्गंध बाहर न आए, इसके लिए शव के ऊपर सूखा सीमेंट डाल दिया था। वह अपने बेटे आरव को चिट्ठी देकर फरार हो गया था।


 इस चिट्ठी में उसने पत्नी की हत्या करने और उसका शव सहारा दरवाजा स्थित अपने पुराने मकान में होने का उल्लेख किया था। इस चिट्ठी के आधार के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और जांच करने पर लकड़ी की पेटी से शव बरामद किया गया।


समान लेने के बहाने पत्नी को पुराने मकान में ले गया।

आरोपी विशाल सालवी सूरत के गोडादारा क्षेत्र में रहते है। 20 अप्रैल को अपनी डायटिशियन पत्नी शिल्पा सालवी को अपने पुराने मकान से सामान लेने की बात कहकर अपने पुराने मकान में ले गया। 



वहां उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए लकड़ी की पेटी में रखा ओर बाद में सुखा सीमेंट डालकर घर को ताला लगाकर वहां से चला आया। शिल्पा सालवी पेशे से डाइटिशियन थी। 



2010 में विशाल सालवी के साथ उनका विवाह हुआ था। उनको दो बच्चे है, 13 वर्षीय पुत्र आरव और 8 वर्षीय पुत्री। विवाह के तीन चार साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। पति विशाल पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसीलिए पत्नीकी ठंडे कलेजे हत्या कर दी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe