दीप्ती वर्मा ने यूपी पीएस सी प्रदेश में हासिल की 6वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर*
विधायक आशीष सिंह आशू ने आवास पर पहुंचकर किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
*हरदोई-मल्लावां।* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरवावां निवासी देवेंद्र सिंह की सुपुत्री दीप्ती वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 6वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दीप्ती वर्मा की इस उपलब्धि पर मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू ने उनके जानकीपुरम, लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दीप्ती के परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक ने कहा कि दीप्ती वर्मा की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
स्थानीय लोगों ने भी दीप्ती की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

