Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: मल्लावां किसान से ई-रिक्शा पर दिनदहाड़े हुई 50 हजार की जेब कतरी क्षेत्र में सनसनी

 मल्लावां किसान से ई-रिक्शा पर दिनदहाड़े हुई 50 हजार की जेब कतरी क्षेत्र में सनसनी।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन दहाड़े जेबकतरों ने ई-रिक्शा में बैठे एक किसान की जेब काटकर 50 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थाना मल्लावा क्षेत्र के गांव पंचमखेड़ा माजरा इब्राहिमपुर निवासी किसान रामदत्त सोमवार दोपहर अपनी बहू गीता और पौत्री के साथ ई-रिक्शा से मल्लावां आ रहे थे। किसान के अनुसार वहा पौत्री का आधार कार्ड सही कराने और बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए घर से निकले थे।

रास्ते में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास दो युवक ई-रिक्शा पर आकर बैठ गए। कुछ देर बाद दोनों युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां के सामने उतर गए। और पास में खड़ी बाइक पर बैठकर गंजमुरादाबाद की ओर वापस हो गए।


इसी दौरान रामदत्त को अपनी जेब कटने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

पीड़ित किसान ने बताया कि यह पैसा दूध के लेनदेन का था, जिसे वह बैंक में जमा करने जा रहा था। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe