आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*गौरी फाउंडेशन ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सीपरी बाजार के सभी कक्षाओं के शीर्ष 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रों7को सम्मानित किया।*
झांसी।7 अप्रैल 2026 को गौरी फाउंडेशन ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सीपरी बाजार के सभी कक्षाओं के शीर्ष 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। गौरी फाउंडेशन नियमित रूप से कक्षाओं का आयोजन, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, खेल आयोजन और छात्रों के बीच बैग और स्टेशनरी का वितरण करके विद्यालय के विकास और प्रगति के लिए काम कर रहा है। गौरी फाउंडेशन की सचिव दीक्षा द्विवेदी ने छात्रों को स्वास्थ्य दिवस के बारे में जागरूक किया और शिक्षा में स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता निरंजन ने गौरी फाउंडेशन की इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने छात्रों को शिक्षा और स्वास्थ्य में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।आनन्द बॉबी चावला झांसी।
.jpg)