रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद: गंगा नदी में डूबा 23 वर्षीय युवक,दोस्तों के साथ नहाने गया था बिलाल, ग्रामीणों ने निकाला शव
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। 23 वर्षीय बिलाल अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।यह घटना शनिवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के पंखियों की मढ़ैया, कटरी धर्मपुर स्थित गंगा घाट पर हुई। कटरा बक्शी निवासी बिलाल पुत्र चांदमिया अपने साथियों फिरोज, इरफान, ताजमिया और ताजमहल के साथ गंगा घाट पर नहाने गया था।
बताया जा रहा है कि बिलाल अचानक बिना बताए गंगा में उतर गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। काफी देर तक जब बिलाल नजर नहीं आया तो साथियों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।गांव के सलमान पुत्र मीर मोहम्मद और नौशाद पुत्र नींबू सहित अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार और शनिवार को वह मछली पकड़ने जाया करता था l परिवार में चार बहने और दो भाई हैं सबसे बड़ा बिलाल है
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह और काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

