Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: मतदाताओं की संख्या 14 लाख 24 हजार 735 :- जिला निर्वाचन अधिकारी

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झाॅसी

दिनाॅक 10 अप्रैल 2026



 ** झाँसी के सभी चारों विधानसभा की वोटर लिस्ट जारी:- जिला निर्वाचन अधिकारी  


 ** कई महीने चली एसआईआर प्रक्रिया के बाद अब फाइनल वोटर लिस्ट जारी


 ** झांसी जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 24 हजार 735 :- जिला निर्वाचन अधिकारी 


 ** जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों/ कर्मचारियों का किया आभार व्यक्त 

झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की प्रतियाँ उपलब्ध कराते हुए जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आपके सहयोग से कई गुणा अच्छे परिणाम मिले हैं, उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया। 

     कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित राजनैतिक दलों के साथ बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला, जिसमें 166 दिनों के इस अभियान में जिले के अधिकारियों और बीएलओ/बूथ लेवल एजेंटों ने निष्ठा और लगन से काम किया। जिसका परिणाम आज त्रुटिहीन, शुद्ध निर्वाचक नामावलियों के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समय-सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि घोषणा 27-10-2025, गणना चरण 04-11-2025 से 26-12-2025, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 06-01-2026, दावा एवं आपत्ति अवधि 06-01-2026 से 06-03-2026, नोटिस चरण और निस्तारण 06-01-2026 से 27-03-2026, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10-04-2026 आज अंतिम रूप से कर दिया गया है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के विभिन्न पदाधिकारियों को बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली (10 अप्रैल 2026) में कुल मतदाता 14,24,735 हो गए, जिनमें पुरुष 760472 , महिला 664204, और तृतीय लिंग 59 हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए नोटिसों की सुनवाई के संबंध में 584 मतदाताओं में तार्किक विसंगतियाँ थीं जिस कारण उन्हें मतदाता सूची से हटाया गया है। शत-प्रतिशत नोटिस जारी किए गए, वितरित हुए नोटिस की शत-प्रतिशत सुनवाई हुई।

    एसआईआर के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर से जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता में जिला निर्वाचन अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 18 बैठकें आयोजित की गईं तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कुल 16 बैठकें की गईं। आयोजित बैठकों में विभिन्न दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

     जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन प्रत्येक बूथ पर एक सप्ताह तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अर्हता तिथि 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा व कोई भी अर्ह मतदाता आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म-6 घोषणा पत्र व अन्य निर्धारित अभिलेखों के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसकी सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची को भी वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है।

    बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ एसडीएम झांसी श्री गोपेश तिवारी, वरिष्ठ सहायक आर के पाल सहित गिरजा शंकर राय उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विनोद नायक जिला महामंजी बीजेपी, अभिषेक जैन जिला आध्यक्ष बीजेपी, वृजेश कुमार जिलाध्यक्ष बीएसपी, देवेंद्र पटेल अपना दल एस, सत्येन्द्र खरे जिला उपाध्यक्ष बीजेपी, संजीव कुशवाहा समाजवादी पार्टी के माननीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe