Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: ओलाबृष्टि से नुकसान हुए किसान की फसलों का एसडीएम ने सर्वे कराने के दिए सख्त निर्देश।

 ओलाबृष्टि से नुकसान हुए किसान की फसलों का एसडीएम ने सर्वे कराने के दिए सख्त निर्देश।



ओलावृष्टि से नुकसान हुए किसानों की फसलों की हर संभव मदद कराने के लिए तहसील प्रशासन तैयार।

 

ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी 

हरदोई जनपद की बिलग्राम तहसील क्षेत्र में आए भयंकर तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तहसील प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में 59 गांवों में व्यापक स्तर पर फसलों के नुकसान की पुष्टि हुई है।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से करीब 10,250 किसान प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 2195 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही समय में बर्बाद हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

तहसील प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर शासन को करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये की राहत राशि की मांग भेजी है, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

एसडीएम बिलग्राम एन राम ने बताया कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, वे अपनी पासबुक और आधार कार्ड के साथ तहसील प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। 


उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी पीड़ित किसान परेशान न हो, प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस देवी आपदा को लेकर उप जिलाधिकारी बिलग्राम एवं तहसीलदार यशवंत सिंह ने कानून को लेखपाल को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी उनकी फसलों का नुक़सान हुई फसलों का आकलन निष्पक्ष रूप से होना चाहिए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe