पीएम मोदी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम का 133वें एपिसोड
अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ -
लखनऊ के भवानीगंज वार्ड के पार्षद कार्यालय में मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक मंडल के पदाधिकारी, पार्षद रीता राय, पूर्व पार्षद संतोष राय और अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम 11 बजे से शुरू हुआ जिसमें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" का 133वें एपिसोड को सुना गया। जिसमें पीएम मोदी द्वारा देशभक्ति, स्कूली बच्चों की छुट्टियों, और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

