मेधावी छात्रा शेहरे शबा ने 12वीं में प्रथम स्थान पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
अम्बेडकरनगर
खण्ड शिक्षा क्षेत्र भियांव के ग्राम पंचायत सकरा दक्षिण निवासी शेहरे शबा पुत्री इसरार अहमद ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुये 75% प्राप्त कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है।शेहरे शबा के भाई मोहम्मद शाहिद को भी प्रथम स्थान मिला इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों भाई बहन की मेहनत लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।उनकी इस सफलता पर विद्यालय सीताराम सूर्य कुमार इंटर कॉलेज के प्रबंधक तुषार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पिता ने मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा वहीं परिजनों शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।शेहरे शबा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया है। उन्होंने आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की बात कही। तो वहीं मोहम्मद शाहिद ने भी आगे इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।