Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: एसओजी पुलिस ने सूरत जिले के नवापारा गांव से 12वीं कक्षा पढ़ा फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


एसओजी पुलिस ने सूरत जिले के नवापारा गांव से 12वीं कक्षा पढ़ा फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया।

सूरत जिले में, औद्योगिक इकाइयों के घनी आबादी वाले इलाकों में बिना डिग्री वाले डॉक्टर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए खुलेआम धोखाधड़ी कर रहे हैं। 


हालांकि, सरकारी जिला स्वास्थ्य विभाग की हफ्ता वसूली में रुचि के कारण, आम लोग फर्जी डॉक्टरोंके शिकार बन रहे हैं।और यहां तक कि मरीजों का मौत होनेंकी हादसा हो चुका है। फिरभी ऐसे चौंकाने वाले मामलों में आज एसओजी पुलिस ने ऐसे डॉक्टरों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, दुसरी ओर जिले के एक भी स्वास्थ्य अधिकारी का पता नहीं लगा पाई है।



हाल ही में, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी करने के बावजूद, मासिक किस्तों की राजनीति में आम लोगों का जीवन उनके लिए सामान्य बात बन गई है।


 खुलेआम अवैध डॉक्टरों को ज्यादातर सूरत जिले की औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ दूरदराज के गांवों में भी भोले-भाले मरीजों का फर्जी डॉक्टरों को मरीजों के इलाज करने का व्यापक अवसर मिल गया है।


सूरत जिला पुलिस प्रमुख राजेश गधिया ग्रामीण पुलिस स्टेशनों में अवैध गतिविधियाँ दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए निर्देशों के आधार पर, ग्रामीण एसओजी पुलिस पीआई एल. डी. ओदेदरा पीएसआई जे.के. राव और पुलिसकर्मी किरण सिंह, आसिफ खान और परशुराम की टीम को गश्त पर थे। 


दौरान पालोद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पायल कॉम्प्लेक्स के बगल वाले कमरे में धनसुख काका की रूम से बिना डिग्री के क्लिनिक चलाके लोगों का जीवनके साथ खुलेआम खिलवाड़ करने की सूचना मिलने पर, एसओजी टीम ने छापा मारा और वहां प्रैक्टिस कर रहे डॉ. संजय सुभाष मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया। वे श्रीनाथजी रोहाउस, मकान नंबर 52, तुलसी होटल के बगल में, बोरसरा, ता. मांगरोल रहते है। मूल रहने वाला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के गंगानापुर, चकदेवगाम का रहने वाले संजय मुखर्जी से पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की थी और अपने गांवमे आई मनोरमा नामक अस्पताल में 6 साल तक कंपाउंडर के रूप में काम किया था।



 पुलिस ने उन्हें उनके क्लिनिक से 4432 विभिन्न दवाओं के साथ गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ गुजरात चिकित्सा अभ्यास अधिनियम, 1963 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद, आरोपी संजय मुखर्जी को पालोद पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe