Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग संख्या 48 पर बोलेरो पिकअप और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में बोलेरो में लदे 1500 किलोग्राम तरबूज नाश हो गए

 ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात


अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग संख्या 48 पर बोलेरो पिकअप और ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में बोलेरो में लदे 1500 किलोग्राम तरबूज नाश हो गए।

सूरत जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर कोसंबा के पास धामदोद गांव के नजदीक एक बड़ी दुर्घटना घटी। अहमदाबाद से मुंबई जाने वाले मार्ग पर तरबूजों से लदी बोलेरो गाड़ी रोड के बगलमें खड़ी थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर के चालकने उसे टक्कर मार दी।


दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें लदे लगभग 1500 किलोग्राम तरबूज राजमार्ग पर बिखर गए। गाड़ी में सवार दंपति राजुभाई मेलसिंगभाई पाटनवाडिया, उनकी पत्नी रेशमाबेन और पंकजभाई को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आईं।

वडोदरा जिले सिनोर लालुका के सेंगवा गांवमें रहनेवाले राजूभाई पाटनवाड़िया जो अपनी खुदकी महिंद्रा कंपनीकी सफेद कलर की बोलोरो गाड़ी नंबर जीजे- 06- बीएक्स- 1805 मे तरबुच भरके जा रहे थे। धामदोद गांव के पास राजमार्गमे साइड पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को तभी पीछे से तेज गति से आ रहे टाटा कंपनी के ट्रेलर नंबर जीजे-06-एक्स-5055 ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो पलट गई और तरबूज सड़क पर बिखर गए।



बोलेरो पिकअप ट्रक से टकराने के बाद, ट्रेलर चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया और हाईवे के किनारे स्थित धनराज कंपनी के गेट से जा टकराया। घबराए हुए चालक ने यह दुर्घटना की और अपना ट्रेलर वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।



दुर्घटना के बाद बोलेरो पिकअप के चालक राजुभाई ने कोसंबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe