मल्लावां उत्सव गेस्ट हाऊस बरात से बाइक हुई चोरी घटना सीसीटीवी मे हुई कैद।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। मल्लावां–तेजीपुर रोड स्थित उत्सव गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी एक अपाचे मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर रात करीब 10 बजे चोरी कर ले गए।जानकारी के अनुसार भगवंत नगर निवासी राम गणेश दिवाकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्सव गेस्ट हाउस आए थे। उन्होंने अपनी सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 30 AR 3985) गेस्ट हाउस के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी थी।
शादी समारोह समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के लिए मालिक से बात की।
बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और कोतवाली मल्लावां में मोटरसाइकिल चोरी होने का प्रार्थना पत्र दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
