Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सम्भल: एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

 लोकेशन संभल धनरी 


रिपोर्टर जगतपाल सिंह 


एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

सम्भल बहजोई क्षेत्र के पाठकपुर हाल्ट रेलवे के पास सोमवार दोपहर करीब 3:20 बजे एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। संभलने का मौका न मिलने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भगवान दास पुत्र मुरली निवासी ग्राम शेरूआ के रूप में हुई है।


घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना पर दुख व्यक्त किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय लापरवाही न बरतें और केवल निर्धारित क्रॉसिंग का ही उपयोग करें,

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe