Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया महानगर में निकली श्रीजी की विशाल रथयात्रा, धर्मसभा में हुआ जलाभिषेक

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी


30 मार्च 2026


* भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया महानगर में निकली श्रीजी की विशाल रथयात्रा....धर्मसभा में हुआ जलाभिषेक


*भगवान महावीर के जयकारों और संदेशों से गूंजा झाँसी महानगर,*

झाँसी। समूचे विश्व को "जियो और जीने दो" एवं "अहिंसा परमो धर्मः" का संदेश देने वाले जैन दर्शन के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक वीरभूमि झाँसी महानगर में उपाध्याय विनिश्चलसागरजी महाराज (ससंघ) एवं मुनिश्री अनुपमसागरजी महाराज (ससंघ) के मंगल सान्निध्य एवं नगर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन की अध्यक्षता में जैन समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया।

 इस अवसर पर प्रातः काल गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर से श्रीजी की विशाल रथयात्रा भव्य शोभायात्रा के साथ परवारन, कटरा रोड, सुभाषगंज, रानीमहल, सिन्धी तिराहा,कोतवाली, पचकुंइया, खण्डेराव गेट होकर गांधी भवन पहुंची जहां विशाल धर्मसभा में उपाध्याय श्री विनिश्चलसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों को पालन करने से ही विश्वशांति स्थापित हो सकती है।

 मुनिश्री अनुपमसागरजी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि धर्म के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर हाल में गिलहरी के समान आंशिक सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि समाजसेवा करने के लिए खून में गर्मी नहीं जूनून होना चाहिए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रवि शर्मा ने गणाचार्य विरागसागर जी महामुनिराज एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके मुनि संघ के चरणों में श्रीफल भेंट कर मंगल आशीष ग्रहण करते हुए अपने संबोधन में 12 मई से 17 मई तक आयोजित होने वाले श्री मज़्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन, सजल जैन चैनू , सनी जैन चैनू को प्राप्त हुआ। सौधर्म इन्द्र के रूप में रविन्द्र जैन बैंक, ईशान इंद्र के रूप में सिंघई संजय जैन, सानतकुमार इंद्र के रूप में चौधरी समयराज जैन, माहेन्द्र इन्द्र के रूप में अनिल जैन "बाजा" ने भगवान महावीर का जलाभिषेक किया। ऋषभ जैन (स्वास्थ्य विभाग) एवं अनिल जैन (इन्दौर) को विश्वशांति की मंगल कामना के साथ भगवान के मस्तक पर शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मुनिसंघ के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्रीमति उर्मिला - कैलाशचंद जैन वर्धमान, श्रीमति रिंकी - संजीव जैन, श्रीमति शिल्पी - राजीव जैन को प्राप्त हुआ। गुदरी, कटरा एवं चंद्रप्रभु जिनालय के महिला मण्डल के द्वारा शास्त्र भेंट किए गए। भगवान के समक्ष चंवर ढूंढाने का सौभाग्य ज्ञानचंद जैन बिजली, सीए.रूपाली जैन, गौरव जैन जैनम, वैशाली जैन, पदमचंद जैन रानीपुर, सिंघई उमेश जैन, अमित जैन को प्राप्त हुआ। धर्म फूलमाल प्राप्त करने का सौभाग्य श्रीमति शीला सिंघई, सीए रूपाली जैन, ज्ञानचंद जैन, रविन्द्र जैन बड़ा बाजार को मिला। 

भगवान महावीर के चित्र का अनावरण करके दीप प्रज्ज्वलन का वरिष्ठ भाजपा नेता ललित जैन, वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन प्रेस, वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र जैन अछरौनी, जिनेन्द्र सर्राफ, पदमचंद जैन मिठया, सुरेन्द्र जैन बक्सा, एंजी. हुकुमचंद जैन, एंजि के.सी.जैन, राजीव जैन सिर्स, मनोज सिंघई, दिनेश जैन डीके, डॉ जिनेन्द्र जैन, देवेंद्र जैन एलआईसी, अरविन्द कामरेड, कमलेश जैन (रोहित गारमेंट्स), अलंकार जैन, विशाल जैन गुदरी, अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, सुनील मोदी ने किया।

पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार जैन, उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, सदस्य सुभाष चंद्र जैन ने नगर निगम झाँसी में मनोनीत पार्षद वरुण जैन, भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, युवा कांग्रेस नेता गौरव जैन मैत्रीय, युवा संपादक इंजि. अतिशय जैन सहित मुनिसेवा एवं समाजसेवा में योगदान देने वाले संगठन, श्री महावीर लोक कल्याण समिति, श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, मुनि सेवा समिति, गुरु सेवा संघ, पुलक जन चेतना मंच (समस्त शाखाएं), भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति, गुरु भक्त मिलन, चंद्रप्रभु जिनालय कमेटी, भारत विकास परिषद् , जैन मिलन झांसी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता विजय जैन अछरौनी, सुभाष जैन 'सत्यराज', वीके जैन (पूर्व वनाधिकारी), डॉ विनय जैन, देवेन्द्र जैन मगरपुर, महेन्द्र जैन गुदरी, धरनेन्द्र जैन डॉली, मनोज नायक, राजेन्द्र अछरौनी, प्रदीप जैन वर्धमान, प्रभात जैन कुंजबिहारी, डॉ सचिन जैन, आलोक जैन विश्वपरिवार, अभिनंदन मोदी, एंजी सतीशचंद जैन, सीए दीपक जैन, पुष्पेंद्र जैन, पियुरिष जैन रानीपुर, अमित जैन सोनू, रवि जैन, संजय कर्नल, अखिल जैन सोनू, सुयोग भंडारी, नीलेश मोदी, गौरव जैन नीम, सचिन सर्राफ, संयोग भंडारी, दीपांक सिंघई, अमन जैन विरागप्रिय, यश सिंघई, अनूप जैन सनी, सौरभ जैन बैंक, प्रदीप महरौनी, मनोज सिंघई, शरद जैन, प्रमोद जैन बब्बा, मुकेश वीडियो, रमेश बिजली, नरेश मल्लन, जितिन अछरौनी, सुनील जैन गुदरी, धर्मेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन रज्जू, देवव्रत जैन बबलू, विवेक जैन भगतजी, मासूम जैन, मयंक जैन, डॉ अर्पित जैन, सौरभ जैन बिजली, आग्रह जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, शुभम जैन छोटू, श्रीमति सरोज जैन, सुधा सर्राफ, प्रभा जैन, सरिता सिंघई, रजनी जैनको, डॉ नीलम जैन, मनीषा सिंघई, कल्पना जैन, सारिका सिंघई, ममता जैन, मेघा जैन, रानी जैन, बबली जैन, अनीता जैन, सीमा नायक, रूबी जैन, जयंती जैन, मधु मोदी, आकृति जैन, सिद्धि जैन, संजना सर्राफ, पूर्णिमा जैन, श्वेता सर्राफ, आकांक्षा जैन, सोनल जैन, मंजू जैन, दीप्ति जैन, आस्था जैन, सोनम जैन, सहित हजारों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहें। 

मंगलाचरण की प्रस्तुति कु. पीहु जैन एवं प्रमाणिक पाठशाला कटरा के बच्चों द्वारा दी गईं। विधिविधान पूर्वक धार्मिक क्रियाएं पं. श्रेयांश जैन शास्त्री सागर द्वारा सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम का कुशल संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ व पंचायत महामंत्री वरुण जैन एवं आभार बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको एवं करगुंवा मंत्री संजय सिंघई ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।



आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe