हरदोई सपा नेता ने भगवान श्री राम मां कौशल्या के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो हुआ वायरल मुकदमा दर्ज
चदगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरपालपुर,हरदोई। जनपद में एक राजनीतिक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा द्वारा भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया।वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर वीएचपी, वीरांगना लक्ष्मीबाई संस्थान सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी सपा नेता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की । पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है उन्हें गिरफ्तार कर कार्य वाही की जा रही है ।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कहा कि किसी भी तरह की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल न करें। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। वही सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि यदुनंदन लाल वर्मा के द्वारा जो हिंदू देवी-देवताओं पर बयान दिया गया है वो बहुत ही निंदनीय है, उन्हें पार्टी की सक्रिय सदस्यता से निष्कासित किया जाता है और प्रदेश नेतृत्व को लिखा जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदुनंदन लाल वर्मा ने पिछले महीने भाजपा की बैठक की और इससे पहले वो बसपा, कल्याण सिंह की पार्टी समेत कई पार्टियों में रह चुके है। उनकी किसी भी दल के साथ आस्था नहीं है, उनका ये बयान छिछोरापन जैसा हैं।
