Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सुरती ओ के सपनों की मेट्रो, पटरी पर दौड़ी.. स्मार्ट टेक्नोलोजी से सज्ज ड्रीम सिटी अलथान रूट पर ट्रायल रन

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सुरती ओ के सपनों की मेट्रो, पटरी पर दौड़ी.. स्मार्ट टेक्नोलोजी से सज्ज ड्रीम सिटी अलथान रूट पर ट्रायल रन।

डायमंड सिटी, सिल्क सिटी से विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सूरत में लोगो के सपनों की मेट्रो ट्रेन पहली बार पटरी पर दौड़ी। जिस पल का शहरीजनों को बेसब्री से इंतजार था, अब वह क्षण जल्द ही आने वाला है। 


अब सुरती मेट्रो का सफर कर सकेंगे। मेट्रो अब जल्द दौड़ने वाली है,क्योंकि इसकी ट्रायल शुरू हो गई है। सूरत ड्रीम सिटी से लेकर अलथान टेनामेट के बीच 8.5 किलोमीटर का काम पूरा हो गया है और उसका ट्रायल रन भी शुरू हो गया है।


सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नायब मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शनमें इस प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। 


जिसके तहत सूरत मेट्रो ने एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। इस तय रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन रविवार को शुरू हो गया है। इस प्रोसेस के दौरान करीब 500 से अधिक घंटे ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रायल रन पर रेलवे ट्रैक बिछाने के साथ साथ बिजली के पावर का काम संपूर्ण पूरा हो चुका है। 


इस रूट पर आने वाले 7 स्टेशन बिल्डिंग भी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके है। फिलहाल एंट्री एग्जिट ओर फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। 


तय किए गए समय मर्यादा में काम पूर्ण होने के बाद सूरत के लोगो के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। अब सूरत के लोगों की उत्सुकता भी बढ़ने लगी है कि सम्पूर्ण मेट्रो सेवा शुरू हो तो सूरत के लोगों को तेज, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त सुविधा प्राप्त होगी, ओर ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe