Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चिरमिरी: होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ 


होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

चिरमिरी | दिनांक 28 फरवरी 2026

आगामी होली पर्व, पवित्र रमजान माह तथा चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए थाना चिरमिरी प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी, महापौर महोदय, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में शहर में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने, हुड़दंग मचाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, डीजे की समय सीमा का उल्लंघन करने, अश्लील हरकतें करने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

रमजान माह के दौरान नमाज के समय शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों पर भी तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

थाना प्रभारी चिरमिरी ने कहा कि त्योहार खुशियों के लिए होते हैं, कानून तोड़ने के लिए नहीं। शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

बैठक में आमजन से अपील की गई कि अफवाहों से दूर रहें, आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चिरमिरी पुलिस ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि शहर में शांति और भाईचारा बना रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe