ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी जिले के निज़र पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
सूरत के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक जे.एन. देसाई, तापी ओर डीवायएसपी,आई.एन. परमार,निज़र विभाग के पुलिसने ज़िले में फरार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।तदनुसार, निज़ार के पीआई एम.डी. विट्ठलपारा के मार्गदर्शन में, आज निज़ार पुलिस थाना क्षेत्र के व्यावल नाका प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों मेहुलभाई, कल्पेशभाई, मनोजभाई, पृथ्वीराज सिंह, संतवानभाई यतिनभाई, वीरसांगभाई और मुकेश कुमार द्वारा वाहनों की जाँच की जा रही थी।
इसी दौरान, पुलिस कांस्टेबल मेहुलभाई और कल्पेशभाई को संयुक्त रूप से निजी सूचना मिली कि वांछित आरोपी रमेश कुमार उर्फ राकेश विंदा राय, जो सक्कड़ी पुलिस थाना क्षेत्र, कोइलवार जी. भोजपार (बिहार) का निवासी है वो अभी निज़र की ओर आरहा है, सुचना मिलने पर व्यावल नाका प्वाइंट पर वाहन जाँच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की गई।
