Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


22 मार्च 2026


हेडिंग


*राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां*

एंकर

झांसी।आज बुंदेलखंड महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पंचम दिवस पर छात्र-छात्राओं को अग्निशमन जागरूकता, मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0, प्राथमिक चिकित्सा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फायर सर्विस से एलएफएम जगत सिंह द्वारा सभी को आग़ के प्रकार आग़ से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए व सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के उपाय भी बताएं तत्पश्चात वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन नंबर्स व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बताने के साथ-साथ 22 मार्च विश्व जल दिवस पर जल प्रहरी बनकर जल के दुरुपयोग पर रोक लगाना चाहिए इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सक डॉक्टर प्रगति शर्मा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा क्या है इसकी विभिन्न विधियों के बारे में सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक तरीके से विस्तार पूर्वक समझाया और कहा कि अगर आप सड़क पर कोई घायल व्यक्ति देखते हैं तो तुरंत उसको प्राथमिक चिकित्सा दे परन्तु उससे पूर्व एंबुलेंस को सूचित अवश्य करें ।


उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा ,फायरमैन जितेंद्र नायक, आशीष यादव, कॉलेज से डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता ,डॉक्टर नागेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर रामनारायण, डॉ रामानंद जायसवाल, डॉ एल एस साहू उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर संजीव सिंह द्वारा किया गया व अंत में डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में बताते हुए आभार व्यक्त किया गया।


कैमरामैन शिवम के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe