Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: बलात्कार की घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


उमरपाड़ा सामूहिक बलात्कार के चार अपराधीयों का चार दीनके पुलिस हिरासत रिमांड की मंजूरी।


बलात्कार की घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मचे हंगामे के बीच, आज उमरपाड़ा में ही नहीं बल्कि पूरे गुजरात में एक आदिवासी लड़की के साथ चार उपद्रवी पुरुषों ने बलात्कार किया, जो एक चौंकाने वाली घटना है और उपद्रवी पुरुषों के खिलाफ लोगोंमे व्यापक निंदा को जन्म दे रही है।


सूरत जिले के बाहरी इलाके में स्थित उमरपाड़ा तालुका के नशारपुर गांव में घटी इस चौंकाने वाली घटना ने तालुका के पूरे आदिवासी समुदाय को झकझोर कर रखदिया है। 

एक साधारण परिवार की मेहनत से अपना जीवन यापन करने वाली एक संपन्न नाबालिग बेटी के साथ 14 तारीख को चार लोगों ने सामुहिक बलात्कार किया। 


नाबालिग बेटी के भाई की शादी में डीजे कार्यक्रम था। नाबालिग बेटी अपने परिवार के साथ वहां गई थी। डीजे कार्यक्रम के दौरान, यह बेटी देर रात अकेले अपने घर लौट रही थी। उसी समय, नाबालिग समेत चारों लोगों ने उसके साथ बलात्कारका गुनाह को अंजाम दीया। 

नाबालिग लड़की का मोटरसाइकिल पर पीछा किया गया, उसे रोका गया, धमकाया गया और नशारपुर गांव के काकड़वा फलिया बस स्टैंड के पीछे जंगल में एक सुनसान जगह पर घसीट कर ले जाया गया।


 सभी आरोपियों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्मका गुनाह को अंजाम देके नाबालिग को वहीं छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और घटना में शामिल चारों आरोपियों के बारे में सच्चाई बताई। उमरपाड़ा के पीआई जे.जी. मोडे ने तुरंत उमरपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को समझते हुए, उमरपाड़ा के पीआई जे.जी. मोडे ने आरोपियों की तलाश शुरू की, ओर कुछ ही समय में नाबालिग समेत चारों आरोपियों की पहचान हो गई। इनमें 22 वर्षीय मितेशभाई वेचानभाई वासावा, नशारपुर, स्टेशन फलिया, हनुमानजी मंदिर स्ट्रीट, ता. उमरपाड़ा और 25 वर्षीय सब्जी व्यापारी आकाशभाई ईश्वरभाई चौधरी, नशारपुर, स्टेशन फलिया गीता मंदिर, ता. उमरपाड़ा, राहुल राजेशभाई अमरशीभाई वसावा, उम्र 20 वर्ष, व्यापारी-मजदूर, निवासी वाडी, वाडी फ़लियु, ता. उमरपाड़ा और एक नाबालिग, जो कानून के साथ संघर्ष में है, उन चारोंको गिरफ्तार किया गया है। जीन आरोपियों मेंसे मितेश वसावाका आपराधिक इतिहास सामने आया है। 


आज शाम दुष्कर्म के चारों आरोपियो को न्यायालयमे पेश कियागया जिसमें न्यायाधीशने तीन अपराधियों का चार दीनकी पुलिस हिरासत रिमांड स्वीकृत की गई होनेका न्यायाधीशने हुकुम जारी किया।


पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उमरपाड़ा पुलिस स्टेशनके पीआई जे.जी. मोडने इलाके और आसपास के क्षेत्रों में नाबालिग पीड़िता के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के संबंध में तकनीकी और एफएसएल साक्ष्य प्राप्त करके आगे उस मामलेकी पुछताछ शुरू की हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe