रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नाथ कटियार की पुण्यतिथि फर्रुखाबाद कांग्रेस ने नहीं किया याद पुत्रों ने बनाई
फर्रुखाबाद कांग्रेस के दो बार जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र नाथ कटियार की सातवीं पुण्यतिथि 10 मार्च को मनाई गई। उनके पुत्रों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। हालांकि, फर्रुखाबाद कांग्रेस पार्टी ने इस अवसर पर उन्हें याद नहीं किया।यह कार्यक्रम नेकपुर चौरासी स्थित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह के साथ आयोजित किया गया था। इसमें पूरे जनपद से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। होली मिलन के बाद किसानों ने राजेंद्र नाथ कटियार के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजेंद्र नाथ कटियार अपने जिलाध्यक्षीय कार्यकाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को फर्रुखाबाद से सांसद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। वह जिले के एक सम्मानित नेता थे, लेकिन उनकी पुण्यतिथि पर स्थानीय कांग्रेस इकाई ने उन्हें भुला दिया।
अजय कटियार ने बाबूजी के कई संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की जा रही जमीन के मुआवजे के लिए बाजार भाव का चार गुना देने की मांग दोहराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान इससे कम पर अपनी जमीन नहीं देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव सुशील दीक्षित बाबा जी ने की और संचालन गोपी शाक्य जिला प्रवक्ता ने किया। इस अवसर पर कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, अशोक यादव, संजीव सोमवंशी, जिला महासचिव अभय यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, विजय सिंह शाक्य, जगन्नाथ शाक्य, जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, जिला सचिव पुजारी कटियार, बिजनेश यादव, सुग्रीव पाल, अजयपाल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


