Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

होली की शुरुआत हरदोई से हुई, "भक्त प्रहलाद" की भव्य शोभा यात्रा से पौराणिक महत्व बढ़ा

 *होली की शुरुआत हरदोई से हुई, "भक्त प्रहलाद" की भव्य शोभा यात्रा से पौराणिक महत्व बढ़ा*

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

हरदोई। होली की धूम "भक्त प्रहलाद" की भव्य शोभा यात्रा देश से विदेश तक है। रंगों का त्योहार सभी जगह उत्साह से मनाया जा रहा है, लेकिन इसकी शुरुआत कहां से हुई शायद इसकी जानकारी कम लोगों को ही है। 


हिरण्याकश्यपु हरदोई का राजा था। यही पर नृसिंह अवतार लेकर भगवान ने राक्षस हिरण्याकश्यपु का वध किया था। भक्त प्रहलाद के सुरक्षित बच जाने पर खुशी में उनके साथियों ने बची राख एक दूसरे पर फेंक कर प्रहलाद के जीवन बचने की खुशी मनाई थी।


धीरे-धीरे राख की जगह रंग गुलाल उड़ाया जाने लगा। हिरण्याकश्यपु की राजधानी हरदोई में थी। आज भी सांडी रोड पर हिरण्याकश्यपु महल के अवशेष हैं, जहां पर भगवान नृसिंह ने अवतार लिया था, वहां पर नृसिंह मूर्ति स्थापित है, जिसका सुबह-शाम पूजन होता है।


दहन के बाद भक्त प्रहलाद ने जिस कुंड में स्नान किया था, उस कुंड को प्रहलाद कुंड कहते हैं। प्रहलाद कुंड नृसिंह मंदिर से कुछ दूर स्थित है। आज भी लोग इस कुंड पर भक्त प्रहलाद का पूजन करते है।


*नगर में निकाली भक्त प्रहलाद की भव्य शोभा यात्रा* 


इस बार नगर में होली से पहले भक्त प्रहलाद की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसकी शुरुआत कलयुग में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति द्वारा की गई। होली की भव्य शोभा यात्रा ने रचा नया इतिहास। इस नव चेतना के सूत्रधार समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी है। जिन्होंने इस यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस यात्रा से जहां वर्तमान पीढ़ी को भी भक्त प्रहलाद के बारे में तमाम जानकारी मिली। तथा पौराणिक महत्व भी यात्रा से बढ़ा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe