मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं*
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने होली के पावन पर्व पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की समरसता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी वैमनस्य भुलाकर प्रेम, विश्वास और एकता के रंग में रंगने का संदेश देता है।श्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकात्मता का उत्सव है। यह पर्व समाज के हर वर्ग को जोड़ने और पारस्परिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए हर्षोल्लास और शांति के साथ त्योहार मनाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विशेष रूप से युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी होली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह होली जिले में खुशहाली, शांति और विकास के नए रंग लेकर आए।
