Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बगदाद ईदगाह पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

 बगदाद ईदगाह पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां (हरदोई)। नगर व क्षेत्र में ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

इसी प्रकार भगवन्त नगर स्थित ईदगाह में भी मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर भी बधाई दी और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया।


त्योहार के मद्देनजर नगर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करता रहा।

रमजान के पाक महीने के बाद आने वाला ईद का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। त्योहार को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe