Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर में दरोगा पर गिरी गाज! ट्रैक्टर बदलकर केस पलटने के आरोप में दरोगा प्रज्ज्वल उपाध्याय सस्पेंड, एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन—महकमे में मचा हड़कंप

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


फतेहपुर में दरोगा पर गिरी गाज! ट्रैक्टर बदलकर केस पलटने के आरोप में दरोगा प्रज्ज्वल उपाध्याय सस्पेंड, एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन—महकमे में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाले एक गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त कार्रवाई करते हुए राधानगर थाने में तैनात दरोगा प्रज्ज्वल उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरोगा पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।


मामले के अनुसार, पीड़ित अभिषेक सिंह ने एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना की विवेचना में दरोगा ने जानबूझकर लापरवाही बरती। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दरोगा ने विपक्षी पक्ष से कथित आर्थिक साठगांठ कर केस की दिशा बदलने की कोशिश की।


सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि दुर्घटना में शामिल मूल ट्रैक्टर की जगह दूसरे ट्रैक्टर को साक्ष्य के रूप में खड़ा करवा दिया गया, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठे।

 

पीड़ित द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों के आधार पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और जांच में पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe