लोकेशन आलोट संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
श्री महावीर पब्लिक स्कूल आलोट ( एम पी बोर्ड ) कक्षा पांचवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।
इस वर्ष स्कूल की प्रथम पांचवीं बोर्ड बैच में 12 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें हितांश गेहलोत 86.5 एवं नजीरा शाह ने 86.25 गायत्री धाकड़ ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांचवीं बोर्ड के सफल परिणाम पर संस्था के अध्यक्ष डॉ शिखर जैन सिरेमल भंडारी सचिव, कोषाध्यक्ष श्री धर्मचंद जैन, उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण काकाणी ,सदस्य मनीष सेठिया प्राचार्य मनोज शर्मा एवं एम पी बोर्ड के प्रधान अध्यापक श्री राहुल सोनी एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की ।
प्राचार्य श्री मनोज शर्मा ने बताया कि नवीन सत्र 2026_27 1 अप्रैल से प्रारंभ प्रारंभ हो रहा हैं। सभी पालको से निवेदन है कि वह अपने बच्चों को अप्रैल माह में विद्यालय में भेजें ।
श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल का नर्सरी से 9th एवं 11th का लोकल परीक्षा का परिणाम 30 एवं 4 अप्रैल को घोषित किया जाएगा ।
प्राचार्य मनोज शर्मा ने बताया ने बताया कि सबसे कम शुल्क में तहसील के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल में अवश्य प्रवेश दिलाए । 1 अप्रैल से पहले प्रवेश दिलाने पर आकर्षक उपहार एवं शुल्क में छूट लाभ प्रदान की जा रही हैं।
