Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी 

दिनांक 19 मार्च 2026

-----------------

*आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें: मण्डलायुक्त*


*प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराएं*


*अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं*


*मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न*

झांसी : मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।

         मण्डलायुक्त ने विभिन्न विभागों में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण प्रगति संतोषजनक न होने पर उपस्थित मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की प्रगति में संवेदनशीलता के साथ वृद्धि लाएं।  

 पशुपालन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि गौशालाओं में गोवंश की रखरखाव एवं प्रबंधन में खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें, लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। मंडल के तीनों जनपदों में स्थापित गौ आश्रय स्थलों में तैनात संरक्षकों/संचालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। तहसील क्षेत्र में तैनात उप जिलाधिकारी सप्ताह में 01 बार एवं विकासखंड क्षेत्र में तैनात खंड विकास अधिकारी सप्ताह में 02 बार गौशालाओं का निरीक्षण कर क्या उपलब्ध कराएं।

          उन्होंने समस्त मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान कम से कम 03 गांव का निरीक्षण कर दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं श्रमिक पंजीकरण के लाभार्थियों का संबंधित योजना के तहत शत प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण कराएं, जिससे झांसी मंडल क्षेत्र में कोई भी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। महिला कल्याण विभाग की समीक्षा में मंडल आयुक्त महोदय ने उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिए कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रस्तुत आवेदनों को निरस्त करने के 05 कारण अनिवार्य रूप से बताएं, जिससे निरस्त आवेदनों पर नियमानुसार पुनः विचार किया जा सके।   


समीक्षा बैठक में मंडल आयुक्त महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं।

         बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, जेडी कृषि डाॅ0 एल0बी0 यादव, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, उप श्रमायुक्त किरन मिश्रा, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe