ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
बारडोली के ताजपुर कॉलेज के पास आयी मिढोला नदी घाट पर चार युवाओ की गहरे नदी के पानी में डूब जाने से मौत हो गई।
धुलेटी उत्सव मनाने के बाद बारदोली के इसरोली गांव के पास आयीं ताजपुर कॉलेज के पास मिंढोला नदी में होली के उत्सव मना के स्नान करने गए चार युवकों की डूबने से दुखद मौत हो गई।नदी में डूबने से मरने वाले युवकों के बारे में मिली जानकारी मे भूमिक मिस्त्री, गांधी रोड, नील सिंह दिलीप सिंह सोलंकी, बाबेन गांव, अभिषेक चौधरी, बारडोली, केशव सोनवाने, बाबेन की मृत्यु हो गई।इस घटना में कुल छह दोस्त नदी में नहाने गए थे, जिनमें से चार युवकों के शव दमकल कर्मियों ने बरामद किए। दो युवाओ गहरे पानी से बाहर मुश्किल से निकले।
मिली जानकारी के अनुसार, बारडोली पास आया बाबेन गांव के छह युवक धुलेटी उत्सव मनाने केबाद दोपहर में ताजपुर कॉलेज के पास स्थित इस रोली गांव में मिंढोला नदी में नहाने गए थे।
नदी में नहाते समय अचानक चार युवक गहरे पानी में डूब गए। उनके साथ मौजूद अन्य दो युवक सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही बारर्डोली अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदी में युवकों की तलाश शुरू करदी। घंटों की मशक्कत केबाद चारों युवकों के शव बरामद किए गए।
पुलिस और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बारदोली प्रांतीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौकेपर पहुंचे।
पुलिस चारों युवाओ के शवों का पोस्टमार्टम करानेकी कार्यवाही में जुटी है।
धूलेटी उत्सव के दिन घटी इस घटना ने मृतक युवक के परिवारो ओर सोसाइटी मे उत्सवके पर्व बना शोक का माहौल।

.jpg)