जांगडा पोरवाल समाज व्दारा राजा टोडरमल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
लोकेशन आलोट संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
नगर के जांगडा पोरवाल समाज व्दारा बुधवार को राजा टोडरमल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, संजय चौक स्थित पोरवाल समाज की प्याऊ पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों व्दारा राजा टोडरमल जी को माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना की गई।रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पोरवाल समाज की धर्मशाला पर शाम 6 बजे राजा टोटलमल जी एवं भगवान श्रीनाथजी की भव्य आरती की गई एवं भगवान को भोग लगाकर महाप्रसादी सहभोज का आयोजन शुरु किया गया। इसके पूर्व आरती की बोली का लाभ सुरेश पोरवाल तालोद द्वारा लिया गया।
इस दौरान पोरवाल समाज अध्यक्ष दिनेश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, केदारमल काला, शंकर लाल सेठिया, शांतिलाल कामरिया, युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला, विट्ठल मोदी, राजेश मंडवारिया, आशीष काला, सत्यनारायण काला, शांतिलाल पोरवाल दूधिया, दिलीप पोरवाल, शांतिलाल पोरवाल माऊखेड़ी, अशोक काला, कृष्ण सेठिया, पवन मेहता, पंकज चौधरी, प्रमोद मेहता, प्रदीप गुप्ता, राजू गुप्ता, सुनील माऊखेड़ी, सतीश गुप्ता, अनिल बालाजी, राजेश भैसोटा, राजू कोठारी, गुड्डू वेद सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे ।
फोटो
