सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई मौत
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के पास तेज रफ्तार मोरंग लदा ट्रैक्टर ऑटो गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दीं ऑटो में सवार दो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक फतेहपुर से सवारियों को गाजीपुर के लिए लेकर जाते समय यह हादसा हुआ है

