ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
गुजरात मे अंकलेश्वर जीआईडीसी में गणेश पार्क-2 के सामने ओम बंगलों के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार की चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।।
अंकलेश्वर जीआईडीसी में गणेश पार्क-2 के सामने ओम बंगलों के पास खड़ी 38 लाख रुपये की लक्जुरियस कार को चुराकर चोर फरार हो गए।कार चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और जीआईडीसी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अंकलेश्वर जीआईडीसी के गणेश पार्क-2 के सामने ओम बंगलों में रहने वाले धर्मेश मुलचंद पटेल के बेटे अपनी लग्जरी फॉर्च्यूनर कार नंबर GJ16DK6687 से जॉगर्स पार्क गए थे।
रात को लौटकर उन्होंने अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी की और सो गए। उसी दौरान रातमें चोरों ने 38 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर गाड़ी चुराकर भागनेमे चोर सफल रहा।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जीआईडीसी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
