Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अरवल्ली गुजरात: सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस के तीसरे संस्करण में वैश्विक सीईओ और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे

 ब्यूरो रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908


*गुजरात 1 मार्च, 2026 को महात्मा मंदिर में तीसरी सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा*


*सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस के तीसरे संस्करण में वैश्विक सीईओ और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे*


*माइक्रोन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, सीजी सेमी, केन्स और उनके वैश्विक भागीदार गुजरात के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास में शामिल होंगे*

*गांधीनगर, 25 फरवरी :* गुजरात सरकार आगामी 1 मार्च, 2026 को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 के तीसरे संस्करण की मेजबानी करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और गुजरात स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स मिशन (जीएसईएम) की ओर से किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर होने के आह्वान ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को भारत के ग्रोथ एजेंडा के केंद्र में स्थापित किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अर्जुन मोढवाडिया की उपस्थिति में इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।

इस कॉन्फ्रेंस की थीम ‘गुजरात : इंडियाज गेटवे टू सिलिकॉन’ (गुजरात : सिलिकॉन के लिए भारत का प्रवेशद्वार) है, जो भारत की सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के प्रमुख केंद्र के तौर पर स्थापित होने की राज्य की महत्वाकांक्षा को प्रतिबिंबित करता है। गुजरात अपने मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक कॉरिडोर और निवेशक-अनुकूल नीतियों के साथ, भारत की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च क्षमताओं को गति देने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यह कॉन्फ्रेंस वैश्विक सेमीकंडक्टर सीईओ, नीति निर्माताओं और उद्योग अग्रणियों को एक साथ लाएगी, जो वैश्विक मूल्य शृंखला में भारत की स्थिति को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।


इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के तहत मुख्य भाषण, थीमैटिक पैनल्स और अंतरराष्ट्रीय राउंडटेबल का आयोजन किया गया है। पहले दिन नेक्स्ट जनरेशन सेमीकंडक्टर रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग, धोलेरा और साणंद जैसे हब के लिए लॉजिस्टिक्स और निर्यात की तैयारी, भविष्य के कौशल के लिए कार्यबल का विकास जैसे सत्र आयोजित किए जाएंगे। सत्रों के दौरान होने वाली चर्चाओं में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स आधार को मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें प्रिंटेड सर्किट बोर्ड से लेकर रेजिलिएंट कंपोनेंट इकोसिस्टम शामिल हैं। समानांतर सत्रों में माइक्रोन सप्लायर्स राउंडटेबल, जापान और ताइवान के साथ कंट्री-स्पेसिफिक राउंडटेबल और ‘फ्रॉम सिलिकॉन टू स्टूडेंट्स : बिल्डिंग इंडियाज सेमीकंडक्टर फ्यूचर’ (सिलिकॉन से विद्यार्थियों तक : भारत के सेमीकंडक्टर भविष्य का निर्माण) शीर्षक के अंतर्गत शिक्षा और आउटरिच पर एक सेमीनार का आयोजन होगा।


दूसरे दिन, धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन-एसआईआर) में गाइडेड टूर का आयोजन किया गया है, जो जीएसईएम, डीआईसीडीएल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से आयोजित होगा। इस गाइडेड टूर से प्रतिनिधियों को गुजरात के महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को स्वयं देखने का अवसर मिलेगा।

इस कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें टीईपीएल के सीईओ और एमडी डॉ. रणधीर ठाकुर, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ श्री संजय मेहरोत्रा, सीजी सेमी के चेयरमैन श्री जी.सी. चतुर्वेदी, केन्स टेक्नोलॉजी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री रमेश कुन्हीकन्नन, सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट एंड मैटेरियल्स इंटरनेशनल (सेमी) के सीईओ श्री अजित मनोचा और जॉर्जिया टेक के एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. राव तुम्माला शामिल हैं। उनकी उपस्थिति गुजरात के सेमीकंडक्टर विजन में दुनिया के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। यह भारत को उन्नत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लीडर बनाने के प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इस पहल को माइक्रोन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और केन्स सेमीकॉन जैसी जानीमानी सेमीकंडक्टर कंपनियों तथा जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो-जापान), कोरिया व्यापार-निवेश संवर्धन एजेंसी (कोटरा-कोरिया), इन्वेस्ट इंडिया, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, सेमी, इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए), इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ईएलसीआईएनए), इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) और मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एमईडीईपीसी) जैसे नॉलेज पार्टनर्स का समर्थन मिला है। उनकी भागीदारी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुजरात में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं राष्ट्रीय प्रगति को दर्शाती है।


गुजरात सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनेगा, जो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के विकास की आधारशिला रखेगा। यह कॉन्फ्रेंस टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के प्रधानमंत्री के विजन और गुजरात को नवाचार एवं निवेश का केंद्र बनाने की मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह दिखाता है कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। इस कॉन्फ्रेंस की थीम (‘गुजरात : इंडियाज गेटवे टू सिलिकॉन’) से पता चलता है कि गुजरात वैश्विक चिप निर्माताओं के साथ ही स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों एवं विद्यार्थियों का इस परिवर्तनकारी समय में योगदान देने के लिए स्वागत करता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe