Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा शाखा द्वारा नगर परिषद कर्मचारियों का धरना, सीएमओ को छः सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

 लोकेशन आलोट 

राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा शाखा द्वारा नगर परिषद कर्मचारियों का धरना, सीएमओ को छः सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया 

संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा 

 राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा शाखा आलोट एवं नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय गेट पर एक घंटा धरना देकर सीएमओ सीताराम चौहान को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से हाजरी हेतु फेस अटेंडेंस मशीन पूर्ण रूप से बंद करने, बकाया वेतन 5 दिवस में देने एवं प्रतिमाह 1 से 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन देने, 10 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को विनियमित करना, कर्मचारियों के खाते से कई वर्षों से एनपीएस कटौत्रा होता है, लेकिन कर्मचारियों के खाते में नहीं आता है, जिसकी जांच कर कर्मचारियों के खाते में राशि डालना, कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन की चुंगी शासन द्वारा नहीं काटी जावे ताकि कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल सके एवं आलोट परिषद की बढ़ती आबादी व बड़े हुए क्षेत्रफल की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए वार्डो की संख्या बढ़ाकर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कर्मचारियों को कार्य करने की समस्या न हो।

ज्ञापन की प्रतिलिपी मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कैबिनेट मंत्री, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, कलेक्टर रतलाम आदि को भी प्रेषित की गई। 

     कर्मचारी संगठन के नेता जिला महामंत्री कमलेश उमरवाल एवं नगर अध्यक्ष मुकेश डुलगज द्वारा ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर पांच दिवस में हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम कर्मचारियों को मजबूरन काम बंद हड़ताल का निर्णय करना पड़ेगा।

    ज्ञापन देते समय राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संगठन के अनिल डुलगज, दिलीप खरे, गोपाल चौहान, पिंटू खरे, शरद खरे, जगदीश डुलगज, ताराचंद डुलगज, राजू खरे, विजेश चंदेल, कैलाश खरे, रितेश डुलगज, मोनू खरे, अक्षय खरे, करण चौहान, रामपाल उमरवाल, शंकर डुलगज, सोनू डुलगज सहित समस्त पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन संगठन के प्रवक्ता लोकेश खरे ने एवं आभार महामंत्री सुनील उमरवाल ने माना। प्रभारी सीएमओ सीताराम चौहान ने बताया कि नगर परिषद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है अभी वर्तमान एक माह की तनखा का भुगतान कर दिया गया राशि उपलब्ध होने पर शीघ्र ही बकाया तनखा का पेमेंट भी कर दिया जाएगा

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe