एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना मल्लावां का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई के थाना मल्लावां का पुलिस अधीक्षक ने वार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में संबन्धित विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए।एसपी ने मालखाना और शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की, वहीं महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, हवालात की सुरक्षा, बैरिकों की साफ-सफाई तथा भोजनालय की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिलेखों का समय समय पर देखरेख करना परिसर की सुव्यवस्था पुलिस कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और दक्षता को दर्शाती है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप बनाए रखें और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

