आनन्द बॉबी चावला झांसी।
झांसी दिनांक 19 फरवरी 2026
*माय भारत केंद्र की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विभिन्न खेलों के साथ हुई संपन्न*
झांसी : भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी के खेल मैदान में माय भारत केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार जी रहे।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इसके पूर्व में जनपद झांसी के प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई थी जिसमें अब्बल आने वाली टीमों एवं प्रतिभागियों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना था उसी क्रम में सभी अब्बल टीमों ने जिला स्तर पर भी अपना प्रतिभाग किया।जहां प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, वॉलीबॉल,सौ मीटर महिला पुरुष दौड़, डिस्कस थ्रोअर महिला पुरुष खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबलों में भाग लिया।दर्शकों की उत्साहवर्धक तालियों के बीच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर वॉलीबॉल टीम में चिरगांव विजेता और बबीना उप विजेता रही, खो खो में बड़ागांव विजेता चिरगांव उपविजेता बनी, डिसकस थ्रो में चिरगांव अनुष्का प्रथम मुस्कान बड़ागांव द्वितीय एवं पुरुष डिस्कस थ्रो में हर्ष चिरगांव प्रथम सूर्यांश द्वितीय तथा 100 मी महिला दौड़ में गर्म राजपूत प्रथम नम्रता गौतम चिरगांव द्वितीय स्थान पर रही एवं पुरुष 100 मीटर दौड़ में ओमी गौतम चिरगांव प्रथम व आनंद कुमार चिरगांव द्वितीय स्थान पर रहे। अर्थात दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में चिरगांव के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों एवं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक एवं सामाजिक विकास का भी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
अंत में सभी प्रतिभागियों, कोच एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में और भी भव्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बनी देवी गोयल इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार,राकेश वदबार,शैलेंद्र यादव भानी देवी गोयल कॉलेज,बृजेंद्र खेल शिक्षक भानी देवी गोयल कॉलेज,खेल शिक्षक राघवेंद्र कुशवाहा चिरगांव,आशीष राजपूत बड़ागांव,भगवानदास एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव आदि लोगों के साथ सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मंडल लुधियाई अध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा एवं बड़ागांव माय भारत स्वयंसेवक अंकित भार्गव ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के अंत में माय भारत स्वयंसेवक अंकित श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
