प्लेस बरहरवा
ओम प्रकाश साह की रिपोर्ट
*छूटी हुई महिलाओं को सखी मंडल से जोड़े: बीपीएम*
बरहरवा (साहिबगंज):झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) पलाश, बरहरवा के सौजन्य से श्रीकुंड संकुल संघ के कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को हरिहरा पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीपीएम फैज आलम ने की।
बैठक में क्लस्टर की सक्रिय महिला सदस्य, जेंडर सीआरपी, बीआरपी लाइवलीहुड, सीआरपी ईपी, एफएलसीआरपी, सेतु दीदी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पिछले माह किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
बीपीएम फैज आलम ने निर्देश दिया कि छूटी हुई महिलाओं को अनिवार्य रूप से सखी मंडल से जोड़ा जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में लोकोस इंट्री, बैंक लिंकेज, सीआईएफ, बैंक ऋण वापसी तथा आर-सेटी साहेबगंज में प्रशिक्षण के लिए योग्य अभ्यर्थियों को भेजने को लेकर विस्तार से चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में बीएपी पवन कुमार, सामुदायिक समन्वयक अंशुमान कुमार, पीआरपी मनीरुद्दीन जमाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
