सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल ने किया स्व. के.के. मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण
फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल ने जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. के.के. मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) राजेश उपाध्याय और एम.ए.सी.टी. कोर्ट के पीठासीन अधिकारी शकीलुर्रहमान खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति शुक्ल ने सफलता का मंत्र देते हुए कहा, "शीर्ष तक पहुँचने के लिए कानून की किताबों का गहन अध्ययन, वरिष्ठों का मार्गदर्शन और मुकदमों की सटीक तैयारी अनिवार्य है।"
समारोह का सफल संचालन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे एवं महामंत्री जीतेन्द्र सिंह गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह, सुशील मिश्रा सहित भारी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता और स्व. मिश्रा का शोकाकुल परिवार (राज कुमार मिश्रा, ई. अविनाश मिश्रा व अन्य) उपस्थित रहे ।
