Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर में दिन-दहाड़े चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए चोर—शहर में दहशत

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


फतेहपुर में दिन-दहाड़े चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए चोर—शहर में दहशत 

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते दो दिनों में आवास-विकास और खलील नगर में दिन-दहाड़े हुई चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल है और कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं।


शुक्रवार को आवास-विकास निवासी महबूब अली रोज की तरह सुबह घर में तालाबंदी कर कार्यालय चले गए। दोपहर के समय दो चोर चाहरदीवारी फांदकर घर में घुस गए और कटर से लोहे के दरवाजे का ताला काटने लगे। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो शोर मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही गृहस्वामी भी पहुंचे। बताया गया कि चोर इन्वर्टर बैटरी समेत अन्य सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते पकड़े जाने से बड़ा नुकसान टल गया।


इसी क्रम में खलील नगर में दोपहर करीब ढ़ाई बजे सुहैल अहमद के सूने घर का ताला तोड़कर चोर काफी सामान समेट ले गए। लगभग तीन बजे घर लौटी महिलाओं को घटना की जानकारी हुई।

लगातार दिन-दहाड़े हो रही वारदातों से मोहल्लों में दहशत है। लोगों का कहना है कि गश्त और निगरानी की कमी के चलते चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस से क्षेत्र में सक्रिय गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe