ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कुकरमुंडा पुलिस ने दंगा मामले में पिछले एक महीने से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के सीधे निर्देशों पर, कुकरमुंडा पुलिसने दंगा करनेके अपराध में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।7 जनवरी को कुकरमुंडा कस्बे के खाटिक फलिया के खुले मैदानमें हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच एक सांप्रदायिक घटना घटित हुई।
रामदासभाई चौधरीकी शिकायतके 7 जनवरीकी शिकायत के आधार पर कुकरमुंडा पुलिस स्टेशनमें मामला दर्ज कराया और जांच पीआई आई.डी. देसाई द्वारा की गई, जिसमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
फरार आरोपियों में इमरान उर्फ सद्दाम मुस्तकीम खटीक निवासी शिवाजी चौक, साकिर यासीन खटीक निवासी खटीक पलियू, बिलाल अहमद दिलावर खटीक निवासी शिवाजी चौक, साहिल सादिक खटीक निवासी खटीक पलियू, सोएब दिलावर खटीक निवासी शिवाजी चौक, जुनैद कौसर खटीक निवासी शिवाजी चौक, अनीस वाहिद खटीक निवासी खटीक पलियू, ता. कुकरमुंडा जी तापी. आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पीआई आई.डी. देसाई, आर विभाई, जनकभाई, कमलेशभाई, सिकभाई, प्रशांतभाई, आशीषभाई, आकाशभाई, संतोषभाई आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रहे।
