*ब्रेकिंग न्यूज़ संभल*
कलक्ट्रेट सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया
*जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट*
*सम्भल ( बहजोई) 23 फरवरी 2026*आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार द्वारा बैठक के प्रमुख एजेण्डा बिन्दुओं से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। यूडीआईएसई प्लस पोर्टल रिपोर्ट पर विकास खण्ड वार चर्चा की गयी। अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित आधार मशीन के विषय तथा मशीन को संचालित करने वाले ऑपरेटर की व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर किसी मशीन को संचालित करने के लिए ऑपरेटर नहीं हो तथा ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए तथा आधार मशीनें संचालित रहें। अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को अनुदेशकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपडेशन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के अन्तर्गत स्टेट पोर्टल यूजर्स, आधार डॉक्यूमेंट अपडेट आदि पर भी चर्चा की गयी।रजिस्ट्रार वार आधार सेवाएं, 31 जनवरी 2026 तक जनपद में आधार संतृप्ति करण , एवं आधार सर्विस चार्ज आदि को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रभात मिश्रा एवं ईडीएम विपिन कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ।

