*ब्रेकिंग न्यूज़ संभल*
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
होली पर्व के दृष्टिगत* *खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा* *चलाया जा रहा है विशेष अभियान*
*दीपक कचरी स्टोर चंदौसी* से की *110 किग्रा* *रंगीन कचरी जब्त*
आगामी *होली पर्व* के दृष्टिगत खाद्य एवं पेय पदार्थ में मिलावट पर प्रभावी कार्रवाई हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में आज *दिनांक 19-02-2026* को मिलावट का संदेह होने पर निम्नानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए1. गोपाल मोहल्ला चंदौसी स्थित *मै0 दीपक कचरी स्टोर* से खाद्य पदार्थ *रंगीन कचरी* का नमूना संग्रहित किया गया तथा प्रथम दृष्टया *अत्यधिक रंग का प्रयोग पाए जाने* पर शेष लगभग *110 किलोग्राम* रंगीन कचरी *जब्त* की गई
2. फड़ियाई बाजार चंदौसी स्थित *गणेश स्टोर* से खाद्य पदार्थ *सरसों के तेल* का नमूना संग्रहित किया गया.
3. *जीआर फ़ैमिली मार्केट*, गौशाला रोड चंदौसी से *बेसन* व *मैदा* का नमूना संग्रहित किया गया।
उक्त नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

